रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर नीता अंबानी सोमवार को वाराणसी पहुंचीं

नीता अंबानी अपने बेटे की शादी का निमंत्रण काशी विश्वनाथ को देने के लिए आई थीं

उन्होंने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए

इसके बाद नीता अंबानी बनारस की गलियों में चाट खाती नजर आईं

उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

उन्होंने खाते हुए दुकानदार से रेसिपी भी पूछी

नीता अंबानी ने दुकानदार से पूछा कि इसमें क्या-क्या डाला है

इस सवाल पर दुकानदार ने बताया कि इसमें काफी सामान पड़ा है और साथ ही मैदा डाला है

नीता अंबानी ने चाट खाने के बाद इसकी खूब तारीफ की

वहीं दुकानदार ने हाथ जोड़कर उनकी तारीफ का स्वागत किया

इस पल को दुकान के पास खड़े सभी लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया.