देशभर में ऐसे कई अनोखे मंदिर हैं

जिनकी परंपराएं आपको हैरान कर देंगी

अभी कुछ दिनों पहले ही हमने आपको छत्तीसगढ़ के वनदेवी मंदिर के बारे में बताया था

जहां प्रसाद के रूप में भक्त माता को मिष्ठान या फल-फूल नहीं बल्कि कंकड़-पत्थर चढ़ाते हैं

ऐसे ही एक और अनोखे मंदिर की जहां मन्नत पूरी होने पर देवी मां को सैंडल और चप्पलें चढ़ायी जाती हैं

आम तौर पर मंदिरों में चप्पल जूते पहनकर जाना मना होता है

लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसा अनोखा मंदिर है

जिसे सिद्धिदात्री पहाड़वाला मंदिर कहा जाता है

कई लोग इसे जीजीबाई मंदिर के नाम से भी जानते हैं

यहां के लोगों की मन्नतें पूरी हो जाती हैं तो वे यहां पर माता को नई चप्पल या सैंडल चढ़ावे के रूप में चढ़ाते हैं