दुनियाभर में ऐसी कई जगह हैं, जो आज भी अपनी कहानियों की वजह से अनोखी हैं

कोई इमारत मिस्टीरियस बता दी जाती है,तो कोई पार्क भूतिया बताया जाता है

तो कई घर भी होते हैं जो अपने हॉन्टेड स्टोरीज से लोगों में खौफ बनाए हुए हैं

हम बात कर रहे हैं, दिल्ली के एक ऐसे घर की जहां दो लोगों की गला काटकर हत्या कर दी गई थी

इस घर की कहानी इस कदर फैली हुई है कि लोग इसके आसपास से भी जाने से डरते हैं

तो बता दें कि, ग्रेटर कैलाश 1 में हॉउस नंबर W-3 में एक बुजु़र्ग दंपति रहा करते थे

35 साल पहले किसी गुरु ने उन दोनों की बहुत ही बेरहमी से हत्या कर दी थी

उनके मरने के बाद उस घर में अब कोई नहीं रहता है

ऐसे में घर की हालत भी बुरी हो चुकी है

लोगों का कहना है कि वहां भूतिया गतिविधियां भी होती हैं