अगर आपको लगता है कि सिर्फ उतराखंड में ही हरिद्वार है, तो आप गलत हैं

हम आपको बताते हैं, दिल्ली से महज 50 किलोमीटर की ड्राइव पर आप अपनी छुट्टी का पूरा आनंद उठा सकते हैं

वह भी अपने समय और पॉकेट के अनुसार

आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हुए भी हरिद्वार में गंगा स्नान का आनंद उठा सकते हैं

जी हां, हम बात कर रहे हैं छोटे हरिद्वार की

दिल्ली से मेरठ जाते समय एक कस्बा पड़ता है मुरादनगर

मुरादनगर में गंगनहर बहती है जो सीधा हरिद्वार से आती है

मुरादनगर गंग नगर में पक्के घाटों का निर्माण करके छोटा हरिद्वार बनाया गया है

यहां आपको बिल्कुल हरिद्वार का अनुभव होगा

कल-कल बहती गंगा की धारा