तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहेगा.



समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी.



आप कार्यक्षेत्र में महिला मित्रों से सावधानी बरतें.



सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों पर जिम्मेदारियां रहेंगी.



परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर



नौकरी मिलने के कारण जाना पड़ सकता है.



जो जातक नौकरी में कार्यरत हैं,



वह किसी पार्ट टाइम काम को शुरु कर सकते हैं,



जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.