सोशल मीडिया पर रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है

वीडियो में एक महिला की टीटी से बातचीत को दिखाया गया है

दरअसल, महिला ने टीटी से कोच में पुरूषों की भीड़ भाड़ को लेकर शिकायत की थी

इस पर टीटी ने जो कहा उससे इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गई है

दरअसल, एक महिला बहुत सारे पुरूषों के बीच बैठने में असहज महसूस कर रही थी

इसकी शिकायत पर टीटी ने कहा कि मैं रेल मंत्री नहीं हूं

ना ही ट्रेनों की संख्या बढ़ाना मेरे अधिकार में है

इस पर महिला ने कहा कि इतने आदमियों में महिला कैसे बैठ सकती है

अब इस वीडियो पर यूजर्स में बहस छिड़ गई है

यूजर्स का कहना है कि यह रेलवे की दयनीय स्थिति है