5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो चुका है

इससे पहले जानिये पिछले वर्ल्ड कप के बाद से अब तक किन-किन खिलाड़ियों ने वनडे मैचों में सबसे ज्यादा शतक जड़े हैं

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का है

बाबर ने इन बीते 4 सालों में 36 वनडे मैचों में 9 शतक जड़े हैं

वेस्टइंडीज के शाई होप भी इन बीते 4 सालों में 9 शतक जमा चुके हैं

ऐसे में शाई होप इस लिस्ट में बाबर आजम के साथ टॉप पर काबिज हैं

पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमां इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं

फखर ने वर्ल्ड कप 2019 के बाद से अब तक 34 वनडे मुकाबलों में 6 शतक जमाए हैं

विराट कोहली भी यहां फखर ज़मां की बराबरी पर खड़े हैं

विराट ने बीते चार सालों में 45 वनडे मुकाबले खेले हैं और 6 शतक बनाए हैं

युवा भारतीय सितारे शुभमन गिल भी यहां पीछे नहीं हैं

शुभमन बीते चार सालों में 33 वनडे मैचों में खेलते हुए 6 शतक जमा चुके हैं