महाकाल की नगरी उज्जैन अपने धार्मिक स्थलों के लिए तो विश्व भर में प्रसिद्ध है

लेकिन यहां की फेमस कुल्फी विदेशों तक अपनी पहचान रखती है

हर कोई बड़े ही चाव से यहां कुल्फी का आनंद लेता हुआ दिखाई देता है

सबसे खास बात तो ये है कि जहां लोग कुल्फी का सेवन गर्मियों में सबसे ज्यादा करते हैं

लेकिन इस जगह पर 12 महीने कुल्फी की डिमांड एक जैसी बनी रहती है

धीरे धीरे कर उज्जैन की ये प्रसिद्ध कुल्फी अब पूरे मध्यप्रदेश की पहचान बनती जा रही है

एक स्टॉल के बाद अब पूरे शहर में फेमस कुल्फी के पांच सेंटर खुल चुके हैं

जिनमें से दो छत्री चौक, एक फ्रीगंज के तंबाकू बाजार में हैं

एक कोट मोहल्ला चौराहा और एक नानाखेड़ा के सी 21 मॉल में हैं

इतनी जगह आउटलेट्स होने के बाद भी हर जगह भीड़ देखी जाती है