Wi-Fi स्लो है स्पीड बढ़ाने के 8 आसान तरीके

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

कई बार लोग Wi-Fi के लिए बेहतर प्लान लेने के बाद भी स्लो स्पीड की शिकायत करते हैं, क्योंकि उन्हें स्पीड बढ़ाने के तरीके मालूम नहीं होते

Image Source: pexels

राउटर को घर के सेंटर में, ऊंचाई पर और उन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज से दूर रखें जो इंटरफेरेंस पैदा कर सकते हैं

Image Source: pexels

नियमित रूप से फर्मवेयर अपडेट्स चेक करें जो बग्स ठीक करते हैं, सिक्योरिटी गैप्स बंद करते हैं और परफॉर्मेंस सुधारते हैं

Image Source: pexels

एक मजबूत पासवर्ड सेट करें ताकि पड़ोसी या दूसरे लोग बिना परमिशन के इस्तेमाल न कर सकें

Image Source: pexels

मेहमानों के लिए गेस्ट नेटवर्क सेटअप करें ताकि मेन नेटवर्क ओवरलोड न हो और परफोर्मेंस अच्छी बनी रहें

Image Source: pexels

राउटर की सेटिंग्स के जरिए मैनुअली कम भीड़ वाला चैनल चुनें ताकि wifi में इंटरफेरेंस न हों

Image Source: pexels

अगर आपका राउटर कई साल पुराना है, तो अपने राउटर को अपग्रेड करें

Image Source: pexels

अगर आपका घर बड़ा है या दीवारें मोटी हैं, तो सिंगल राउटर पूरे एरिया को प्रभावी ढंग से कवर नहीं कर सकता, इसके लिए Wi-Fi एक्सटेंडर या मेश नेटवर्क यूज करें

Image Source: pexels

माइक्रोवेव, कॉर्डलेस फोन और बेबी मॉनिटर्स जैसे डिवाइसेज Wi-Fi सिग्नल्स में बाधा डाल सकते हैं, इसलिए राउटर को इन डिवाइसेज से दूर रखें

Image Source: pexels