वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले से पहले भारत की चिंता बढ़ गई है

फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल को डेंगू होने का संदेह है

मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने उनके सेहत को लेकर अपडेट दिया है

द्रविड ने कहा कि शुभमन बेहतर महसूस कर रहें हैं

मेडिकल टीम उन पर नजर रखे हुए है

वह तकनीकी रूप से पहले मैच से बाहर नहीं हैं

इससे पहले बीसीसीआई ने मेडिकल अपडेट दिया था

अपडेट में कहा, ‘वह बीमार है, मेडिकल टीम उन पर नजर रखे हुए है.'

डेंगू से उबरकर मैच फिट होने में सामान्य तौर पर सात से 10 दिन का समय लगता है

अगर वह फिट नहीं हुए तो पाकिस्तान के खिलाफ खेलते नजर नहीं आएंगे.