शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज हैं

पिछले कुछ दिनों से वे डेंगू की चपैट में थे और चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती थे

उनका प्लेटलेट्स काउंट लगातार गिर रहा था

जिसके चलते शुभमन गिल विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी नहीं खेल पाए थे

लेकिन अब भारतीय टीम के और भारतीय फैंस के लिए राहत की खबर आई है

दरअसल गिल को चेन्नई के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है

हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि शुभमन कौन से मैच में इंडियन टीम के लिए उपलब्ध रहेगें

ऐसे में भारतीय टीम को रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में जोड़ीदार के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है

शुभमन गिल को वनडे फॉर्मेट का खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है

उन्होंने 35 वनडे मैचों में 66 की औसत से 1917 रन बनाए हैं