देशभर में आज शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है

जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया जाता है

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में श्रद्धालुओं ने पतितपावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई

बता दें कि, आज श्रद्धालुओं ने प्रयागराज के संगम तट पर स्नान करने के बाद पूजा-अर्चना की

सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि पर गंगा नदी में स्नान और दान का विशेष महत्व बताया जाता है

इस दिन त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है

शरद यानी कोजागरी पूर्णिमा को मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है

इस रात्रि को सौभाग्य और आरोग्य प्रदान करने वाली रात्रि मानी जाती है

शरद पूर्णिमा के दिन कोजागर की पूजा करनी चाहिए

शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है.