प्यार की खातिर पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने आज सचिन के लिए रखा है करवा चौथ का व्रत

सीमा हैदर को करवा चौथ का सामान वकील एपी सिंह की मां ने दिल्ली से भेजा है

उन्होंने सारा समान विडियो के जरिए दिखाया और उन्होंने ये भी कहा की ये मेरे मायके से आया है

सीमा ने ये भी बताया कि वो इससे पहले भी दो बार करवा चौथ का व्रत रख चुकी है

लेकिन ये भारत में सीमा का पहला करवा चौथ है

जब पाकिस्तान में उसने सचिन के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था तो मोबाइल के जरिए सचिन का चेहरा देखा था

सीमा ने वीडियो में मायके से आया लाल रंग का लहंगा, करवाचौथ की थाली और सोलह श्रृंगार दिखाया

सीमा ने अपने मुंह बोले भाई एपी सिंह और उनके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है

सीमा ने भारत देश के बारे में कहा इतना सुंदर देश और कोई हो ही नहीं सकता

जय श्रीराम और राधे-राधे बोलकर सीमा ने अपनी बात खत्म की.