आइए जानते हैं की रैपिड रेल की क्या खासियत होगी

अभी तक आपने रैपिड रेल को बाहर से ही देखा होगा

लेकिन आइए आज रैपिड रेल को अंदर से भी देखते हैं

आपको बता दें कि कोच के एंट्री गेट पर सेंसर लगा हुआ है

अगर यात्री गेट के करीब खड़ा होगा तो गेट नहीं बंद होगा

यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे हैं

और यात्रियों की सुविधा के लिए वाईफाई की सुविधा भी है

रैपिड रेल से सफर करने वाले यात्रियों को काफी आरामदायक सफर का अनुभव होगा

खड़े होकर सफर करने वाले यात्रियों के लिए हत्था लगाया गया है

आपको बता दें कि, रेल में कुल 6 कोच होंगे, जिसमें एक प्रीमियम क्लास और बाकी के 5 नॉर्मल क्लास रहेंगे

एक कोच में 72 सीटें दी गयी है, सामान रखने के लिए यात्रियों को रैक मिलेगा