अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की हर ओर चर्चा है.



22 जनवरी को मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है.



हिंदू धर्म में हर देवी-देवताओं का एक अस्त्र होता है,



जैसे हनुमान जी का अस्त्र गदा और श्री राम का धनुष बाण आदि.



तस्वीर या मूर्तियों में भगवान राम को धनुष के साथ ही देखा होगा.



धर्मग्रंथों के अनुसार, श्री राम बहुत ही अच्छे धनुर्धर थे.



यजुर्वेद के उपवेद 'धनुर्वेद' में शक्तिशाली धनुषों का वर्णन मिलता है.



इसमें श्रीराम के धनुष के बारे में भी बताया गया है.



भगवान श्रीराम के धनुष का नाम 'कोदण्ड' था.



कहा जाता है कि कोदण्ड धनुष से छोड़ा गया बाण कभी निष्फल नहीं जाता है.



श्रीराम ने कोदण्ड धनुष का इस्तेमाल विशेष परिस्थितियों में ही किया.



इस धनुष को धारण करने का सामर्थ्य भगवान श्रीराम के अलावा किसी अन्य में नहीं था.