कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे

उन्होंने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद 'सेवा' भी की

कांग्रेस नेता को स्वर्ण मंदिर में बर्तन धोते देखा गया

इस दौरान उन्होंने सिर पर नीले रंग का पटका पहना था

इससे पहले जब वे भारत जोड़ो यात्रा के वक्त आए थे तो पगड़ी पहनी थी

राहुल गांधी का ये दौरा बेहद निजी रखा गया है

पंजाब के कांग्रेसी नेता भी उनके स्वागत आदि के लिए नहीं पहुंचे

राहुल गांधी की सुरक्षा में पुलिस ने कड़े इंतजाम किए थे

बता दें कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन में शामिल हैं

INDIA गठबंधन बनने के बाद राहुल गांधी का यह पंजाब का पहला दौरा है