दुनिया में फुटबॉल और क्रिकेट के चाहने वाले लाखों लोग हैं
वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से हो चुका है
क्रिकेट वर्ल्ड कप को आईसीसी द्वारा आयोजित करवाया जाता है तो वहीं फुटबॉल वर्ल्डकप को फीफा आयोजित करवाती है
क्रिकेट और फुटबॉल चैम्पियनशिप की प्राइज मनी में जमीन आसमान का अंतर है
जी हां आज हम आपको फुटबॉल और क्रिकेट चैम्पियन शिप की प्राइज मनी के बारे में बताने जा रहे हैं
वर्ल्ड कप और फुटबॉल चैम्पियन शिप की प्राइज मनी में 300 करोड़ का अंतर होता है
आईसीसी की ओर से वर्ल्ड कप चैम्पियन टीम को 33.17 करोड़ रूपये की प्राइज दी जाएगी
वहीं 2022 फुटबॉल चैम्पियन टीम अर्जेटीना को करीब 347 करोड़ रूपये की प्राइज मनी मिली थी जो क्रिकेट वर्ल्ड कप की प्राइज मनी से लगभग 300 करोड़ रूपय ज्यादा थी
फुटबॉल उपविजेता टीम फ्रांस को 248 करोड़ रूपये मिले थे
तो वहीं आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की सेमीफाइनलिस्ट टीम को 6.63 करोड़ रूपये दिए जाएंगे