मध्य प्रदेश के चुनावी माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एमपी दौरा हो रहा है

पीएम यहां सद्गुरु सेवा संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे

पीएम मोदी चित्रकूट के जानकीकुंड परिसर में स्थित नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ करेंगे

अरविंद भाई मफतलाल की 100वीं जयंती पर उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे

पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे

चित्रकूट जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के पूर्व उनके स्वागत के लिए मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल पहुंचे

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से चित्रकूट पहुंच चुके हैं

दोपहर 1:40 पर आएंगे मध्य प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के साथ हर कार्यक्रम में शामिल होंगे

यहां पर वह जगतगुरु की हस्तलिखित तीन पुस्तकों का विमोचन करने के बाद भोजन करेंगे

इसके बाद शाम 4:15 बजे उनका बाय खजुराहो दिल्ली जाने का कार्यक्रम है.