ICC वनडे विश्व कप से 3 साल पहले पूरी दुनिया में covid 19 से हाहाकार मचा हुआ था

covid 19 के कारण 2020 में ही ICC टी20 विश्व कप के आयोजन को टाल दिया गया

इसके कारण कई ऐसे क्रिकेटर थे जिनकी माली हालत खराब हो गई

उन्हीं में से एक थें पॉल वैन मीकेरेन

नवंबर 2020 में मीकेरेन ने एक ट्वीट किया था जो अब तेजी से वायरल हो रहा है

मीकेरेन ने ट्वीट में लिखा कि वह अब उबर ईट्स में फूड डिलीवरी का काम कर रहे हैं

क्योंकि क्रिकेट अभी बंद है

हालांकि धीरे-धीरे हालात बदले और क्रिकेट फिर से बहाल हुआ

पॉल वैन मीकेरेन ने भी मैदान पर क्या खूब वापसी की है

मीकेरेन ने विश्व कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका पर नीदरलैंड की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.