आज का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत विशेष है, जानते हैं 8 दिसंबर का पंचांग
चंद्रमा आज के दिन मकर राशि में विराजमान हैं, मकर राशि में शनि देव पहले से गोचर कर रहे हैं.
आज की तिथि पंचमी है, इस दिन को विवाह पंचमी भी कहा जाता है, इस दिन भगवान राम और सीता का विवाह हुआ था.
आज का नक्षत्र श्रवण है, इस नक्षत्र को शुभ माना गया है. इस दिन ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है.
राहुकाल: 12:12:45 से 13:30:38 तक रहेगा, इस काल में शुभ कार्य नहीं किया जाता है.
बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है, इस दिन गणेश जी की पूजा से सुख-समृद्धि आती है.
इस दिन गणेश जी को दुर्वा घास चढ़ाने से धन आदि से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं, कार्यों में सफलता मिलती है.
आज के दिन गाय को हरा चारा खिलाने से जॉब, बिजनेस आदि में आने वाली दिक्कतों से राहत मिलती है
आज का दिशा शूल 'उत्तर' दिशा है, आज कोई अभिजीत मुहूर्त नहीं है
आज सूर्योदय समय : 07:01:13 AM आज का सूर्यास्त का समय : 17:24:18 PM
ये भी देखें