पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐसी नदी है, जहां पानी से सोना निकाला जाता है



नौशेरा जिले की निजामपुर तहसील की सिंधु नदी या आबासीन की तलहटी में सोने के कण पाए जाते हैं



इस नदी के रेत को छानकर लोग सोना निकालते हैं



बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस नदी में बड़ी मात्रा में सोने के कण मौजूद हैं.



पेशावर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर असगर अली ने बताया कि निजामपुर में सिंधु नदी ऐसी जगह पर है, जहां सोना और कई कीमती धातुएं मौजूद हैं



आप नदी की जितनी गहराई में जाते हैं, सोने की मात्रा बढ़ती जाती है



नदी से सोना निकालने का यह काम खतरे से खाली नहीं है क्योंकि यह गैरकानूनी है



रिपोर्ट में नौशेरा के डिप्टी कमीश्नर खालिद खट्टक के हवाले से बताया गया कि दो साल से यह काम हो रहा है, लेकिन यह गैरकानूनी है



खालिद ने बताया कि लोग मशीनों की मदद से सोना निकालते हैं. मशीनों का किराया 300 से 18 हजार रुपये तक होता है



बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस काम से वह रोजाना 1,500 रुपये तक कमाते हैं