गर्मियों में कितना पानी पीना चाहिए

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

गर्मियों में शरीर से पसीने के रूप में ज्यादा पानी निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन होने का खतरा बढ़ जाता है

Image Source: pexels

हमारे शरीर को हाईड्रेट रखने के लिए पानी इकलौता आसान जरिया होता है

Image Source: pexels

कई लोगों की शिकायत रहती है कि वे पानी पीना ही भूल जाते हैं, जिससे उनको डिहाइड्रेशन जैसी परेशानी होने लगती है

Image Source: pexels

ऐसे में आइए जानते हैं एक आदमी को दिन में कितना पानी पीना चाहिए

Image Source: pexels

आपको बता दें कि एक सामान्य व्यक्ति को दिनभर में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए

Image Source: pexels

वहीं अगर आप धूप में ज्यादा रहते हैं या एक्सरसाइज करते हैं तो पानी की मात्रा और बढ़ा दें

Image Source: pexels

साथ ही दिन की शुरुआत 1 से 2 गिलास पानी से करने से शरीर डिटॉक्स होता है

Image Source: pexels

ध्यान रखें एक बार में बहुत ज्यादा पानी पीने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है, इसलिए धीरे-धीरे पिएं

Image Source: pexels

साथ ही गर्मी में अक्सर लोग बहुत ठंडा पानी पीते हैं, ऐसा करने से गले और पाचन पर असर पड़ सकता है

Image Source: pexels