हिंदू धर्म में लक्ष्मी जी को धन के साथ-साथ सुख-समृद्धि
की भी देवी माना गया है. कहते हैं जब तक मां लक्ष्मी की


कृपा नहीं होती है, तब तक जीवन संकटों से भरा रहता है
व्यक्ति कुछ भी कर ले, उसे सुखों की प्राप्ति नहीं हो सकती है


इसीलिए कलियुग में लक्ष्मी जी की पूजा का विशेष
बताया गया है, दिवाली का त्योहार लक्ष्मी जी को समर्पित है


लेकिन क्या आपको मालूम है लक्ष्मी जी का आशीर्वाद
किसे और कब प्राप्त होता है? नहीं जानते हैं तो जरूर जान लें


शास्त्रों में बताया गया है लक्ष्मी जी को स्वच्छता अधिक प्रिय
है, जहां साफ-सफाई नहीं रहती है, वहां लक्ष्मी जी जाना


पसंद नहीं करती हैं, यही कारण है दिवाली पर घर, मकान, दुकानों
की विशेष साफ-सफाई की जाती है, ये परंपरा अभी तक चली आ रही है


लक्ष्मी जी सिर्फ पैसों वालों को ही अपना आशीर्वाद देती हैं, ऐसा नहीं
है, उनकी कृपा सभी पर बरसती है. लेकिन जो लोग दूसरों का धन


हड़पने को योजना बनाते, दूसरों को धोखा देते हैं.
उनके पास से लक्ष्मी जी तुरंत चली जाती हैं.


इसके साथ ही जो लोग धन आने पर दूसरों का अपमान करते हैं
धन का गलत कामों में प्रयोग करते हैं, जन कल्याण नहीं करते हैं


लक्ष्मी जी ऐसे लोगों का साथ बहुत जल्द छोड़ देती हैं. वहीं जो दयालु होते हैं,
मीठा बोलते हैं, लोगों का भला करते हैं लक्ष्मी का आशीर्वाद पाते हैं