अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के भव्य मंदिर में पुजारियों की भर्ती की जा रही है

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नए सेवकों की भर्ती कर रहा है

इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन भी मांगे गए हैं

फॉर्म भरने के बाद जिन लोगों का चयन होगा उनको एक प्रवेश परीक्षा देनी होगी

प्रवेश परीक्षा पास करने वालों को 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी

फिर प्रशिक्षित किए गए अर्चकों में से मंदिर के मुख्य पुजारी की नियुक्ति की जाएगी

इस दौरान 2000 रुपये हर महीने दिया जाएगा

पुजारी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 20 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए

बता दें कि अयोध्या में रामलला की पूजा वैष्णव मत के रामानंदीय परंपरा से होती है

उम्मीदवार अगर अयोध्या से होंगे तो उन्हें जगह दी जाएगी