उत्तराखंड के दिलफरेब नजारे देश ही नहीं विदेशों में भी मशहूर हैं

इस प्रदेश के पर्वतीय जिलों में जब बर्फ पड़ती है

तो ये जगह स्विट्जरलैंड से कम नहीं लगती है

सड़कों, पहाड़ों और पेड़ों पर जमी बर्फ स्वर्ग जैसा नजारा पेश करती है

रुद्रप्रयाग जिले का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चोपता दुगलबिट्टा में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है

आसमान से जमकर बरसी बर्फ ने इस जगह को बेहद खूबसूरत बना दिया है

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम समेत चोपता में एक फीट से ज्यादा बर्फ गिरी है

सड़कों से लेकर पेड़ पौधों पर भी बर्फ जमी हुई है

रुद्रप्रयाग जिले का चोपता मिनी स्विटजरलैंड से जाना जाता है

और यहां नवंबर से फरवरी माह तक बर्फबारी का सिलसिला लगा रहता है