सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पैनिक बटन लगाने का फैसला लिया है

बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए सरकार ने यह अनोखी पहल शुरु की है

योगी सरकार ने महिलाओं, बेटियों और बुजुर्गों के लिए ये फैसला लिया है

लोगों कि सुरक्षित यात्रा कराने के लिए कैमरे संग पैनिक बटन लगाए जा रहे हैं

आपको बता दें कि, यात्रा के दौरान कोई अनहोनी होने पर यात्री पैनिक बटन दबाकर यूपी-112 से मदद मांग सकता है

वहीं, सिगनल मिलने पर यूपी-112 की टीम एक्टिव हो जाएगी

उसके बाद तत्काल मदद के लिए पहुंचाएगी

इतना ही नहीं सीसीटीवी के जरिए यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का सुखद अहसास होगा

अभी कैमरे और पैनिक बटन को लगाने के साथ यूपी-112 से इंटीग्रेट करने के लिए टेस्टिंग का काम किया जा रहा है

वहीं, ऊबर के साथ इंटीग्रेशन के टेस्टिंग का काम पूरा कर लिया गया है