आपको बता दें कि, मध्यप्रदेश में 4 महीने बाद चुनाव होने हैं

चुनावों से ठीक पहले एडीआर की रिपोर्ट ने एक बड़ा खुलासा किया है

मध्यप्रदेश के 41 फीसदी विधायकों यानि 230 विधायकों में से 94 विधायकों पर क्रिमिनल केस रजिस्टर्ड हैं

जबकि 21 फीसदी ऐसे भी माननीय हैं जिन पर गंभीर आपराधिक केस दर्ज हैं

आप ये भी जान लिजिए कि, रिपोर्ट में कांग्रेस-बीजेपी नेताओं के नाम शामिल हैं

ADR की रिपोर्ट मुताबिक, एक विधायक के खिलाफ हत्या और 6 के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं

अपराध से संबंधित विधायकों के खिलाफ मामलों पर प्रकाश डालते हुए रिपोर्ट में कहा गया है

दो मौजूदा विधायकों ने आईपीसी की धारा-354 के तहत मामले घोषित किए हैं

ADR की रिपोर्ट पर मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि राजनेताओं को भी स्वच्छ राजनीति करना चाहिए

बीजेपी हमेशा सुचिता की राजनीति करती है, हम ऐसे लोगों को टिकट नहीं देते और दूर भी रखते है