मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है

इस लिस्ट में 92 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं

आपको बता दें कि, बीजेपी ने अपनी लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम घोषित किए हैं

बीजेपी ने शिवपुरी विधानसभा सीट से यशोधरा राजे सिंधिया का टिकट काट कर देवेंद्र जैन को उम्मीदवा बनाया है

यशोधरा उम्र और स्वास्थ्य के बारे में पहले ही बता चुकें हैं, कि वो इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी

वहीं ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को यहां से टिकट दिया जाएगा या नहीं

लेकिन बीजेपी की लिस्ट ने इन कयासों को दूर कर दिया है

बीजेपी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट नहीं देकर देवेंद्र जैन को अपना प्रत्याशी बनाया है

बीजेपी अब तक 228 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है

वहीं अब केवल 2 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित होने बाकि हैं