आप सभी को पता है नवरात्रि की पूजा और रामलीला ये दोनों ही त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है

लेकिन दिल्ली में नवरात्रि की पूजा और रामलीला का दशकों पुराना इतिहास रहा है

यहां माता की पूजा और भगवान श्रीराम की लीला दोनों का ही आयोजन बड़े धूम-धाम से किया जाता है

इन आयोजनों से इस वक्त दिल्ली वासी पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंगे हुए हैं

घर-घर से लेकर दिल्ली के विभिन्न इलाकों में माता की पूजा की जा रही है

लोगों को भगवान श्री राम की शक्ति और उनकी लीला का प्रदर्शन भी देखने को मिल रहा है

समय के साथ रामलीला का आयोजन और भी भव्य एवं शानदार होता चला गया

यहां आयोजित होने वाली कुछ लीलाएं दिल्ली ही नहीं बल्कि देश भर में काफी मशहूर हैं

आपको बता दें कि, पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में होने वाली संपूर्ण रामलीला का सभी लीलाओं के बीच एक अलग ही स्थान है

इस रामलीला में श्री राम के जन्म से लेकर उनके राज्याभिषेक तक की पूरी पटकथा दिखाई जाती है