भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं.

लखनऊ ने उन्हें आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन के दौरान 27 करोड़ रुपये में खरीदा था.

इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे.

उन्हें इसके बाद लखनऊ टीम का कप्तान भी चुना गया था.

पंत को उनकी पूरी 27 करोड़ रुपये की सैलरी नहीं मिलेगी.

उनके सैलरी से 30 प्रतिशत इनकम टैक्स की कटौती होगी.

जो कि 8.1 करोड़ रुपये है.

पंत को कुल 18.9 करोड़ रुपये मिलेंगे.

पंत का अभी तक इस सीजन के दोनों ही मुकाबले में खराब प्रदर्शन रहा है.

हालांकि उनकी टीम ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर सीजन की पहली जीत हासिल की है.