वनडे विश्व कप का पांचवां मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज रविवार को खेला जाएगा

दोनों-दोनों टीमों की नजर जीत से टूर्नामेंट की शुरुआत करने पर होगी

टीमें चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी

हालांकि, उनकी उम्मीदों पर बारिश पानी फेर सकती है

चेन्नई में पिछले कुछ घंटों में जमकर बारिश हुई है

आसमान में काले बादल भी देखे गए हैं

प्रशंसकों को इस बात का डर है कि कहीं मैच में बारिश खलल न डाल दे

अगर बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा

बारिश की वजह से ही टीम इंडिया ने अपना एक भी प्रैक्टिस मैच नहीं खेला था

बता दें कि चेन्नई में मैच की शुरुआत दोपहर दो बजे होगी.