पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का नाम आज कल हर इंसान की जुबान पर है

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है बागेश्वर धाम

पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं

कथित तौर पर पर्चे पर लिखकर समाधान भी बताते हैं

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को छतरपुर के ही गढ़ा गांव में हुआ था

आपको बताते हैं लोगों की समस्याओं का समाधान बताने वाले धीरेन्द्र शास्त्री खुद कितने पढ़े लिखे हैं

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पढ़ाई को लेकर अपने-अपने तर्क हैं

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, धीरेंद्र कृष्ण ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की पढ़ाई गंज गांव से की है

इसके बाद उन्होंने बीए की डिग्री ली

एक इंटरव्यू में धीरेंद्र खुद भी इस बात को कबूल करते हैं कि वे बीए कर चुके हैं.