मेष राशि: धन की हानि का योग बना हुआ है. आय से अधिक धन का व्यय मानसिक परेशानी का कारण बन सकता है.

वृषभ राशि: काम की व्यस्तता बनी रहेगी. अवकाश होने के बाद भी काम आपका पीछा नहीं छोड़ेगें.

मिथुन राशि: सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें. धन लाभ की स्थिति बनी हुईं है. अवसरों का लाभ उठाएं.

कर्क राशि: गलत लोगों का साथ छोड़ना होगा. अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर होना पड़ेगा. जीवन साथी से विवाद न करें.

सिंह राशि: मन प्रसन्न रहेगा. आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. जीवन साथी को प्रसन्न रखने का प्रयास करें.

कन्या राशि: घर में आयोजन का माहौल बना रहेगा. परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा.

तुला राशि: व्यापार में हानि का योग बना हुआ है.डील करते हुए सावधानी बरतें, गुणवत्ता और छवि से कोई समझौता न करें.

वृश्चिक राशि: अहंकार के कारण आज हानि उठानी पड़ सकती है. धन का प्रयोग सोच समझ कर करें. जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं.

धनु राशि: धन की बचत करने की दिशा में उचित कदम उठा सकते हैं. आय के स्त्रोत में वृद्धि हो सकती है.

मकर राशि: लक्ष्य को पूरा करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. किसी चीज के गुम होने का योग बना हुआ है. सतर्क रहें.

कुंभ राशि: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. प्रमोशन की स्थिति भी बन सकती है. काम के प्रति सजग रहें.

मीन राशि: अनावश्यक कार्यों में ऊर्जा का व्यय हाेगा. बेहतर यही होगा कि प्राथमिकता के आधार पर कार्यों की प्लानिंग करें.