किन वजहों से होता है कमर में दर्द

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pinterest

कमर दर्द अचानक नहीं होता, यह अक्सर हमारी रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों का नतीजा होता है

Image Source: pinterest

कभी कुर्सी से उठते वक्त तो कभी सुबह बिस्तर से उठते ही कमर में होने वाला दर्द कई लोगों की रोजमर्रा की परेशानी बन चुका है

Image Source: pinterest

पहले इसे सिर्फ बढ़ती उम्र की समस्या माना जाता था, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में तेजी से आ रहे हैं

Image Source: pinterest

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कमर दर्द की वजह क्या है और इसे नजरअंदाज करना कितना सही है

Image Source: pinterest

मांसपेशियों या लिगामेंट में खिंचाव कमर दर्द की सबसे आम वजह मानी जाती है

Image Source: pinterest

लंबे समय तक बैठे रहना, गलत पॉश्चर, भारी सामान उठाना और कम शारीरिक गतिविधि कमर पर अतिरिक्त दबाव डालती है

Image Source: pinterest

डेस्क जॉब करने वाले, बढ़ते वजन वाले, बुजुर्ग और बार-बार भारी वजन उठाने वाले लोगों में इसका खतरा अधिक रहता है

Image Source: pinterest

अगर दर्द कई हफ्तों तक बना रहे, पैरों में सुन्नपन या कमजोरी हो, या पेशाब पर नियंत्रण में दिक्कत आए तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें

Image Source: pinterest

रोजाना हल्का व्यायाम सही तरीके से बैठें और वजन नियंत्रित रखें, इससे कमर दर्द से बचाव हो सकता है

Image Source: pinterest