LPG गैस है लेकिन इसे लिक्विड क्यों कहते हैं

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

LPG गैस प्रोपेन और ब्यूटेन गैसों को मिलाकर बनाई जाती है

Image Source: pexels

सामान्य तापमान पर यह गैस रहती है, लेकिन सिलेंडर में भरने के लिए इसे खास प्रक्रिया से लिक्विड बना दिया जाता है

Image Source: pexels

यह तकनीक स्टोरेज को आसान बनाती है और इसे सुरक्षित तरीके से ले जाने लायक भी बनाती है

Image Source: pexels

गैस पर बहुत अधिक प्रेशर डालकर इसे लिक्विड में बदला जाता है, इसलिए इसे 'लिक्विफाइड' कहते हैं

Image Source: pexels

लिक्विड बनने पर यह बहुत कम जगह लेती है, इसलिए सिलेंडर में ज्यादा गैस भर पाना संभव हो पाता है

Image Source: pexels

लिक्विड रूप में होने से इसे ट्रक या पाइपलाइन से एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान और सस्ता हो जाता है

Image Source: pexels

सिलेंडर में यह लिक्विड रहती है, लेकिन बाहर आते ही दबाव कम होने पर फिर से गैस बन जाती है

Image Source: pexels

यह एक साफ ईंधन है, जो जलने पर धुआं नहीं करता और ज्यादा ऊर्जा देता है

Image Source: pexels

चूल्हे पर दिखने वाली नीली लौ, इसी लिक्विड के गैस बनने पर बनती है

Image Source: pexels