धौलाकुआं का नाम धौलाकुआं रखने की क्या थी वजह

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

धौलाकुआं दिल्ली का एक प्रसिद्ध इलाका है, जहां से शहर के कई महत्वपूर्ण रास्ते गुजरते हैं

Image Source: pexels

यहां से दिल्ली के कई रास्तों का कनेक्शन है और राजस्थान की ओर जाने के लिए भी धौलाकुआं जाना पड़ता है

Image Source: pexels

हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि धौलाकुआं नाम के पीछे की कहानी क्या है

Image Source: pexels

दिल्ली के धौलाकुआं का नाम यहां स्थित एक प्राचीन कुएं के कारण पड़ा, जो सफेद (धौला) पत्थरों से बना था

Image Source: pexels

कहा जाता है कि इस कुएं का पानी भी सफेद ही दिखता था

Image Source: pexels

इसी वजह से उस कुएं को धौलाकुआं कहा जाने लगा

Image Source: pexels

धीरे-धीरे आसपास के इलाके की पहचान भी इसी नाम से होने लगी

Image Source: pexels

यह कुआं मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय के काल का बताया जाता है और आज भी डीडीए (DDA) पार्क में मौजूद है

Image Source: pexels

इस तरह एक पुराने कुएं का नाम दिल्ली के एक बड़े और महत्वपूर्ण इलाके की पहचान बन गया

Image Source: pexels