कुतुब मीनार किसने बनवाया था

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

दिल्ली के मेहरौली में स्थित कुतुब मीनार भारत की सबसे ऊंची और दुनिया की सबसे भव्य ईंटों से बनी मीनार है

Image Source: pexels

यह भारतीय और इस्लामी वास्तुकला के अद्भुत संगम का प्रतीक है

Image Source: pexels

कुतुब मीनार के निर्माण की शुरुआत कुतुबुद्दीन ऐबक ने 1199 में की थी, उसने केवल इसकी पहली मंजिल बनवाई थी

Image Source: pexels

ऐबक की मृत्यु के बाद, उसके दामाद इल्तुतमिश ने इसमें तीन और मंजिलें जुड़वाकर इसे चार मंजिला बना दिया

Image Source: pexels

1369 में आसमानी बिजली गिरने से ऊपरी मंजिल क्षतिग्रस्त हो गई थी

Image Source: pexels

तब फिरोज शाह तुगलक ने इसकी मरम्मत करवाई और एक अतिरिक्त पांचवी मंजिल भी बनवाई

Image Source: pexels

इसका नाम प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी के सम्मान में रखा गया था

Image Source: pexels

72.5 मीटर की ऊंचाई वाली यह ऐतिहासिक मीनार अपनी नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है

Image Source: pexels

इसे 1993 में यूनेस्को (UNESCO) द्वारा विश्व धरोहर स्थल का दर्जा भी दिया गया है

Image Source: pexels