इन देशों में देर से डूबता है सूरज

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pixabay

देर से सूर्यास्त इसलिए होता है, क्योंकि पृथ्वी के 23.5 डिग्री झुकाव के कारण क्योंकि गोलार्ध सूर्य की ओर अधिक झुका होता है जिससे सूर्य क्षितिज के ऊपर अधिक समय तक बना रहता है

Image Source: pixabay

नॉर्वे को आधी रात के सूरज की धरती (Land of the Midnight Sun) के नाम से जाना जाता है। इसके उत्तरी इलाकों में गर्मियों के दौरान लगभग 76 दिनों तक सूरज नहीं डूबता

Image Source: pixabay

आइसलैंड में मई और जुलाई के बीच सूरज लगभग 24 घंटे चमकता रहता है जिससे रात में भी उजाला बना रहता है

Image Source: pixabay

कनाडा के उत्तरी क्षेत्रों जैसे कि नुनावुत और युकोन में गर्मियों के दौरान सूरज लंबे समय तक आसमान में बना रहता है

Image Source: pixabay

फिनलैंड के उत्तरी हिस्सों में गर्मियों के मौसम में लगभग 70 से 73 दिनों तक सूरज नहीं डूबता

Image Source: pixabay

उत्तरी स्वीडन के शहरों (जैसे कि किरुना) में एक बार में कई हफ्तों तक सूरज नहीं डूबता

Image Source: pixabay

अलास्का में विशेष रूप से आर्कटिक वृत्त के ऊपर स्थित क्षेत्रों में मई से जुलाई तक सूरज लगभग लगातार दिखाई देता रहता है

Image Source: pixabay

अंटार्कटिका एक ऐसा महाद्वीप है जहाँ दक्षिणी गोलार्ध की गर्मियों के मौसम (दिसंबर से फरवरी) के दौरान सूरज लगातार चमकता रहता है।

Image Source: pixabay

उत्तरी रूस और साइबेरिया के कुछ हिस्सों में आधी रात के सूरज की घटना का अनुभव किया जा सकता है

Image Source: pixabay