अब होटल बन चुकी हैं भारत की ये इमारतें

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

भारत की कई ऐतिहासिक इमारतों को समय के साथ खूबसूरत हेरिटेज होटलों में बदल दिया गया

Image Source: pexels

इन जगहों पर ठहरना यानी भारतीय इतिहास और शाही वास्तुकला का अनुभव करना भी होता है

Image Source: pexels

राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश और गुजरात तक ऐसी कई इमारतें हैं

Image Source: pexels

जिन्हें समय के साथ आधुनिक सुविधाओं के साथ संरक्षित करते हुए होटल का रूप दिया गया है

Image Source: pexels

राजस्थान के अलवर जिले में स्थित नीमराना फोर्ट कभी एक ऐतिहासिक किला था

Image Source: pexels

इसे अब हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है, पहाड़ी पर बनी यह इमारत अपनी पुरानी वास्तुकला के लिए जानी जाती है

Image Source: pexels

जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस का एक हिस्सा आज भी शाही परिवार से जुड़ा है, जबकि एक हिस्सा लग्जरी होटल के रूप में संचालित होता है

Image Source: pexels

जयपुर का रामबाग पैलेस कभी जयपुर के महाराजा का निवास था. आज इसे आलीशान होटल में बदल दिया गया है

Image Source: pexels

पिछोला झील के बीच स्थित ताज लेक पैलेस कभी मेवाड़ के राजघराने का आनंद महल था. आज यह एक प्रसिद्ध लग्जरी होटल है

Image Source: pexels