कब उबाली गई थी पहली चाय?

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

दिन की शुरुआत हो और हाथ में एक कप अच्छी चाय हो तो सुबह बेहतर हो ही जाती है

Image Source: pexels

भारत में गर्मी हो या सर्दी चाय यहां के लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुकी है

Image Source: pexels

लेकिन चाय आखिरकार कहां से आई और पहली बार कहां बनाई गई, यह बड़ा सवाल है

Image Source: pexels

माना जाता है कि दुनिया की पहली चाय आज से लगभग 2737 ईसा पूर्व चीन में बनी थी

Image Source: pexels

कहा जाता है कि चाय की खोज सम्राट शेन नुंग के गर्म पानी पीने के शौक की वजह से हुई थी

Image Source: pexels

कहा जाता है कि एक दिन सम्राट गर्म पानी पी रहे थे, इसी बीच तेज हवा में कुछ पत्तियां उनके पानी में आकर गिर गईं

Image Source: pexels

राजा ने जब उसे पिया तो उन्हें उसका स्वाद बहुत पसंद आया और यहीं से शुरू हुआ चाय का सफर

Image Source: pexels

हर साल 21 मई को विश्व चाय दिवस मनाया जाता है. इस दिन चाय के महत्व, उससे जुड़े किसानों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है

Image Source: pexels

UN ने 21 मई 2019 को आधिकारिक रूप से विश्व चाय दिवस घोषित किया था

Image Source: pexels