किस देश में सबसे सस्ती है LPG?

Published by: एबीपी लाइव

दुनियाभर में इन दिनों ऊर्जा को लेकर हाहाकार मचा है, इन हालातों में भी कुछ ऐसे देश हैं जहां LPG का कोई संकट नहीं है

दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं जहां एलपीजी इतनी सस्ती है कि प्रति-लीटर के दाम सुनकर आपको यकीन नहीं होगा

इस लिस्ट में अल्जीरिया सबसे ऊपर है क्योंकि यहां बेतहाशा गैस है और सरकार अपनी जनता को भारी सब्सिडी देती है

यहां LPG की कीमतें सिर्फ 7 से 9 रुपये प्रति लीटर के बीच रहती हैं, जो इसे दुनिया का सबसे सस्ता गैस मार्केट बनाती है

ये देश अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए पूरी तरह आत्मनिर्भर है, इसलिए ग्लोबल उथल-पुथल का असर यहां के आम नागरिकों की जेब पर नहीं पड़ता है

दुनिया का सबसे बड़ा एलपीजी सप्लायर होने के नाते कतर के पास गैस का इतना बड़ा भंडार है कि वो पूरी दुनिया की जरूरतें पूरी कर सकता है

यही कारण है कि ये देश अपने नागरिकों को मात्र 10 से 13 रुपये प्रति लीटर में गैस मुहैया कराता है

कुवैत में भी कीमतें 11 से 13 रुपये प्रति लीटर के आसपास बनी हुई हैं

कजाकिस्तान में एलपीजी की कीमतें 18 से 22 रुपये प्रति लीटर के बीच हैं, जो इस देश को भी सस्ती गैस वाला देश बनाता है