पिंक सॉल्ट से कितना अलग होता है काला नमक

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pixabay

पिंक सॉल्ट और काला नमक दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन यह दोनों स्वाद और उपयोग में काफी अलग है

Image Source: pixabay

पिंक सॉल्ट हल्के गुलाबी रंग का और मिनरल्स से युक्त होता है, वहीं काला नमक स्वाद में तीखा और हल्का काले रंग का होता है

Image Source: pixabay

इन दोनों नमकों का इस्तेमाल अलग-अलग तरह के खाने और कुछ घरेलू नुस्खों में किया जाता है

Image Source: pixabay

पिंक सॉल्ट हिमालयी क्षेत्रों से निकाला जाता है और इसमें कई तरह के प्राकृतिक मिनरल्स होते हैं

Image Source: pixabay

वहीं काला नमक उच्च तापमान पर गर्म करके तैयार होता है और इसमें सल्फर की मात्रा ज्यादा होती है

Image Source: pixabay

काला नमक का स्वाद थोड़ा खट्टा और तीखा होता है, इसलिए इसे चाट, सलाद और फलों में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है

Image Source: pixabay

दूसरी तरफ पिंक सॉल्ट स्वाद में हल्का होता है और इसे सामान्य नमक की तरह कई व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है

Image Source: pixabay

पिंक सॉल्ट को हेल्दी माना जाता है क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा थोड़ी कम पाई जाती है

Image Source: pixabay

काला नमक पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है और आयुर्वेद में भी इसका उपयोग किया जाता है

Image Source: pixabay