ओडिशा में सोफिया फिरदौस कांग्रेस की पहली मुस्लिम महिला विधायक बनी हैं

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कितनी पढ़ी-लिखी हैं सोफिया फिरदौस

32 वर्षीय सोफिया ने कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है

इसके बाद IIMB से एक्जीक्यूटिव जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम की डिग्री भी ली

सोफिया फिरदौस की शादी एक बिजनेसमैन शेख मेराज उल से हुई है

दरअसल, सोफिया फिरदौस कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद मोकिम की बेटी हैं

इससे पहले बाराबती-कटक विधानसभा सीट से उनके पिता विधायक थे

सोफिया फिरदौस ओडिशा के बाराबती-कटक विधानसभा सीट से चुनाव जीत हासिल की

उन्होंने बीजेपी के पूर्ण चंद्र महापात्रा को 8,001 वोटों से मात दी है

ओडिशा की पहली मुख्यमंत्री नंदिनी सत्पथी ने भी साल 1972 में इसी सीट से विधायक रही.