राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का दौर जारी है

नामांकन के दौरान दीया कुमारी ने अपने हलफनामे में अपनी चल-अचल संपत्ति का खुलासा किया

हलफनामे के अनुसार जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य दीया कुमारी 19 करोड़ की मालकिन हैं

दीया कुमारी पहली बार साल 2013 में सवाई माधोपुर से चुनाव लड़ी थीं

उस दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति 9 करोड़ 64 लाख बताई थी

दीया कुमारी के पास 75 हजार 600 रुपये कैश हैं

2013 में उनके पास 1 लाख 44 हजार 360 रुपये कैश थे

वहीं करेंट अकॉउंट में जमा राशि 92 लाख 51 हजार 290 रुपये है

बाकी निवेश की गई सम्पतियों की वैल्यू 15 करोड़ 52 लाख 86 हजार 487 रुपये है

उनके पास कई कीमती आभूषण हैं, जिनकी कुल कीमत 75 लाख 40 हजार 734 रुपये है

कुल मिलाकर 19 करोड़ 19 लाख 87 हजार 382 रुपये और 53 पैसे की संपत्ति है

बीजेपी सांसद पर किसी प्रकार का कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है.