दिल्ली में नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है

दिल्ली में बुधवार को एक्यूआई 336 के आसपास दर्ज किया गया था

वहीं गुरुवार को AQI 343 दर्ज किया गया है

दोनों ही दिन दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई

डीपीसीसी के अनुसार, एक से पंद्रह नवंबर तक का समय राजधानी के लिए सबसे अधिक प्रदूषित रहता है

यह रिपोर्ट 2018 से 2022 तक के डेटा के आधार पर तैयार की गई है

रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों के लिए और ज्यादा मुश्किल हो सकती है.

बता दें गुरुवार को भी आसमान में स्मॉग की चादर छाई रही.

वहीं पंजाबी बाग (439) और आनंद विहार (452) सहित कई इलाकों में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया

कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.