आज हम आपको उन खिलाड़ीयों से रुबरु करवाएंगे जिन्होंने 36 की उम्र में भी वर्ल्ड कप में अपनी धाक जमाई है

डेविड मलान ने इस वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे मैच में अपने बल्ले से खूब रन बटोरे

मलान ने बांग्लादेश के खिलाफ 107 गेंदों में 16 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 140 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली

इस लिस्ट में अगला नाम तिलकरत्ने दिलशान का है जिन्होंने 36 की उम्र में मैदान पर गदर ला दिया था

दिलशान ने भी 2015 वर्ल्डकप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ 22 चौकों की मदद से 146 गेंदो में 161 रन की पारी खेली थी

दिलशान की इस पारी की बदौलत श्रीलंका यह मैच 92 रनों से जीतने में कामयाब रहा था

अगला नाम इस सूची में कुमार संगकारा का है, संगकारा श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज रहे हैं

संगकारा ने 2015 विश्वकप के दौरान स्कॉटलैंड के खिलाफ 95 गेंदो में 124 रनों की पारी खेली थी

संगकारा ने अपनी पारी के दौरान 13 चौके और 4 छक्के लगाए थे

अगला नाम मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर का है

सचिन ने 2011 वर्ल्ड कप के दौरान 36 की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ 115 गेंदो में 120 रन की जबरदस्त पारी खेली थी