हिंदू शास्त्र के अनुसार सप्ताह के सातों दिन ग्रहों और देवी-देवताओं से संबंधित है



ऐसे में उनके अनुसार सप्ताह के हर दिन अलग-अलग रंग के कपड़े पहनने से उस रंग से संबंधित देवी-देवताओं की कृपा सदैव बनी रहती है



जिससे कुंडली में ग्रहों की दशा अच्छी रहती है साथ ही भाग्य में वृद्धि होती है



तो आइए जानते हैं किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए



सोमवार का दिन भगवान शिवजी को समर्पित है, इसलिए इस दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनने से शिव की कृपा बनी रहती है.



मंगलवार के दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनने से हनुमानजी की कृपा बनी रहती है.



बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र पहने, जिससे श्री गणेश की कृपा बनी रहेगी.



गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करने से भगवान विष्णु की कृपा होती है.



शुक्रवार के दिन गुलाबी या लाल वस्त्र पहनने से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती है.



शनिवार के देन काले रंग के वस्त्र पहनने से शनि की साढ़ेसती से बचे रहेंगे.



रविवार सूर्यदेव को समर्पित है, इस दिन सुनहरे या पीले वस्त्र पहनने से सूर्यदेव की कृपा होती.