खाड़ी देशों में तनाव कम होने के बावजूद तेल सप्लाई पर नया संकट सामने आया है.

Image Source: ABP Live

आइए जानते हैं भारत में तेल का किराया 9 गुना क्यों बढ़ा.

Image Source: ABP Live

होर्मुज से जहाजों का आना-जाना शुरू हो गया है, लेकिन तेल ले जाने वाले बड़े जहाजों की अब भी कमी है.

Image Source: ABP Live

फारस की खाड़ी से भारत तक कच्चा तेल लाने वाले एक बड़े टैंकर का किराया सामान्य से करीब 9 गुना ज्यादा तय हुआ है.

Image Source: ABP Live

तेल ले जाने वाले जहाजों का किराया स्टैंडर्ड रेट के आधार पर तय होता है. इस बार कंपनियों को सामान्य से करीब 9 गुना ज्यादा किराया देना पड़ रहा है.

Image Source: ABP Live

मांग ज्यादा और जहाज कम होने के कारण कंपनियों को तेल लाने के लिए पहले से कहीं ज्यादा किराया देना पड़ रहा है.

Image Source: ABP Live

भारत सरकार ऊर्जा की सुरक्षा पर नजर बनाए हुए है. हाल ही में कच्चा तेल लेकर कई भारतीय जहाज सुरक्षित देश पहुंच चुके हैं.

Image Source: ABP Live

संकट के बीच भारत ने रूस से तेल आयात बढ़ाकर नया रिकॉर्ड बनाया और अब दूसरे देशों से भी तेल खरीदकर सप्लाई सुरक्षित करने की रणनीति अपना रहा है.

Image Source: ABP Live

कच्चे तेल की कीमतें घट रही हैं, लेकिन जहाजों की कमी के कारण भारत के लिए तेल आयात अब भी महंगा पड़ रहा है.

Image Source: ABP Live

अगर जल्द जहाजों की उपलब्धता सामान्य हो गई तो आयात बिल घट सकता है और पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दबाव कम हो सकता है.

Image Source: ABP Live