कहा जा रहा है कि क्रिकेटर शुभमन गिल और टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित शादी करने वाले हैं

इन दोनों की वेडिंग डेट तक सामने आ गई है

रिद्धिमा पंडित एक समय पर टीवी की मशहूर एक्ट्रेस में गिनी जाती थीं

सीरियल बहू हमारी रजनीकांत से उन्हें घर-घर में पहचान मिली

लेकिन जल्द ही एक्ट्रेस का स्टारडम फीका पड़ गया

एक्ट्रेस अब अपने वर्क प्रोजेक्ट से ज्यादा लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं

बीते दिनों खबरे आईं कि एक्ट्रेस शुभमन संग दिसंबर 2024 में सात फेरे करने वाली हैं

हालांकि एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर इन खबरों को गलत बताया

उन्होंने कहा कि शुभमन संग उनकी शादी नहीं हो रही है

आगे वे बोलीं मैं कोई शादी नहीं कर रही हूं अगर मेरी जिंदगी में इतना जरूरी कुछ होगा तो में खुद बता दूंगी

बता दें कि एक समय पर रिद्धिमा का नाम ऋतिक रोशन के कजिन ईशान रोशन संग भी जु़ड़ चुका है