पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, भारत से लेकर पाकिस्तान तक उनकी अच्छी खासी फॉलोइंग है

माहिरा ने बॉलीवुड फिल्म रईस में भी काम किया है

हालांकि, माहिरा की जर्नी इतनी आसान नहीं रही है, उन्होंने ऐसा वक्त भी देखा है जब वो टॉयलेट साफ करती थीं

माहिरा खान ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'मैंने भी जिंदगी में मुश्किल वक्त देखा है

मैंने झाडू-पोंछा किया है, LA में मैंने पैसे के लिए टॉयलेट भी साफ किए हैं

ये जर्नी आसान नहीं थी, लेकिन ये ग्रेट चीज थी जो मेरे साथ हुई थी

आप लोग मुझे विनम्र कहते हैं, लेकिन मैं कैसे विनम्र नहीं हो सकती जब मैंने ऐसा वक्त देखा हो

ऐसा समय था जब मैंने और मेरा भाई रेस्टोरेंट जाते थे और कम पैसों की वजह से खाना शेयर करके खाते थे

इसके बाद माहिरा लॉस एंजलिस के एक स्टोर में जॉब भी करने लगी थीं

उन्होंने बाद में वीडियो जॉकी के तौर पर भी काम किया है, माहिरा ने 2011 में फिल्म बोल से करियर शुरू किया